पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chitrangada Singh Denied Rumor About Her Divorce

'हमारे रिश्ते में नहीं है कोई परेशानी, मैं नहीं ले रही हूं तलाक'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने अपने 12 साल से चले आ रहे वैवाहिक रिश्ते के टूटने की खबर को नकार दिया है। हाल ही में इस तरह की खबरें आई थीं कि चित्रांगदा सिंह और उनके गोल्फर पति ज्योति रंधावा ने आपसी सहमति से 12 साल के इस रिश्ते को तोड़ने का मन बना लिया है और इसके लिए दोनों ने आपसी सहमति से गुड़गांव कोर्ट में याचिका भी दायर कर दी है।
लेकिन 37 वर्षीया चित्रांगदा ने कहा कि वो अपने पति के साथ गुड़गांव कोर्ट गई जरूर थीं लेकिन तलाक के लिए नहीं बल्कि ये एक प्रॉपर्टी का मामला था जिसका सेटलमेंट किया जाना था।