मुंबईः ऋतिक रोशन और
कैटरीना कैफ एक साथ अपनी अपकमिंग मूवी '
बैंग बैंग' के प्रमोशन इवेंट में शामिल हो रहे हैं, लेकिन खबरों की मानें तो दोनों के बीच सबकुछ सामान्य नहीं है। हाल ही में प्रमोशन के दौरान ऋतिक ने कैटरीना के लिए 'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे' गाना गाया था, मगर दोनों के बीच धीरे-धीरे फासला बढ़ता जा रहा है।
इंडस्ट्री से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया, "कैटरीना ऋतिक से अपसेट हैं, क्योंकि उन्होंने कैट के कई सीन्स बैंग बैंग से हटा दिए हैं। ऋतिक फिल्म की एडिटिंग के दौरान मौजूद रहे थे।" दोनों के बीच कोल्ड वार चल रहा है इस बात की झलक मुंबई में एक इवेंट के दौरान देखने को मिली थी, जब दोनों के बीच दूरियां नजर आई थीं।
चर्चा ये भी है कि कैट ने ब्वॉयफ्रेंड
रणबीर कपूर की 'जग्गा जासूस' के सेट पर 'बैंग बैंग' में ऋतिक के एक्शन से तुलन का थी, जिसके बाद उन्हें ऋतिक से भी दूरियां बनाना पड़ीं। कैट ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रणबीर उनकी लाइफ में काफी अहमियत रखते हैं। शायद ऐसे में वो उनके लिए ऋतिक से दूरियां बना रही हों।