मुंबई. अब तक बॉलीवुड और मॉडलिंग इंडस्ट्री की कई हस्तियों को अपने म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा बना चुके हनी सिंह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में आम इंसानों को लेना चाहते हैं। खबर है कि हनी सिंह, जो कि एक ऑनलाइन फैशन और लाइफ स्टाइल कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर हैं, उभरती हुई प्रतिभाओं को एक प्लेटफॉर्म देना चाहते हैं।
सूत्रों के अनुसार, "हनी सिंह फैशन ब्रांड के लिए एक प्रमोशनल वीडियो शूट करेंगे, जिसके लिए वे. कंपनी के साथ मिलकर एक कॉन्टेस्ट आयोजित करने जा रहे हैं। इस कॉन्टेस्ट में जो भी एक मेल और फीमेल सिलेक्ट होंगे, उन्हें हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो में काम करने का मौक़ा मिलेगा।"