पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Concerned SRK Was Taking Updates On Salman Khan's Case

उधर कटघरे में खड़े थे सलमान, इधर शाहरुख़ को सता रही थी चिंता!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिट एंड रन मामले में सलमान खान पर मुंबई सेशन कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। ऐसे में दुश्मन से उनके 'दोस्त' बने शाहरुख़ खान भी इस केस को लेकर चिंतित दिखाई दिए।

खबर है कि चेन्नई एक्सप्रेस के पोस्ट प्रोडक्शन में बिज़ी शाहरुख़ खान को सलमान की चिंता सता रही थी कि इस केस पर कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया।

एक अंदरूनी सूत्र के अनुसार,जब सलमान इस मामले की सुनवाई के लिए मुंबई सेशंस कोर्ट पहुंचे हुए थे तब
शाहरुख़ अपनी टीम से लगातार सलमान के केस को लेकर पूछताछ कर रहे थे। जब उन्हें यह मालूम पड़ा कि सलमान पर गैर इरादतन हत्या का केस चलेगा तो वह निराश हो गए।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही शाहरुख़ और सलमान खान की पांच साल पुरानी दुश्मनी ख़त्म होने की ख़बरें आईं थीं जब इन दोनों ने कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में एक दूसरे को गले लगाया था।

अब शाहरुख़ की सलमान के प्रति चिंता को देखकर भी इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि दोनों के बीच शायद सच में सबकुछ ठीक हो गया है।

आगे देखिये बाबा सिद्दीकी की पार्टी में सलमान-शाहरुख़ कैसे गले लगे थे।