फिल्म 'जय हो' के लिए उन्होंने विशेष रूप से अपने डिजाइनर को हिदायत दी कि वे उनके लिए आम आदमी जैसे कपड़े ही बनाएं। 'जय हो' आम आदमी की कहानी थी इसलिए सलमान इसमें बिना डिजाइनर जैकेट और सूट के सादा लुक चाहते थे।
उनके डिजाइनर ऐश्ले रिबेलो और बहन अल्वीरा अग्निहोत्री को इस बारे में साफतौर पर निर्देश दे दिए गए थे। इन दोनों की जोड़ी सलमान के लिए 'वॉन्टेड' (2009) से ही उनके किरदारों के मुताबिक कपड़े चुन रही है।
ऐश्ले कहते हैं कि एक फिल्म के लिहाज से 'जय हो' उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं थी। उन्होंने कहा, 'जय हो' में हम उन्हें कुछ भी पहनने को नहीं दे सकते थे। हम चाहते थे कि उनका लुक फील गुड वाला रहे, जो फिल्म के मैसेज के साथ भी मैच करे।'
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए इस बारे में और भी बहुत कुछ...