पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Danny Denzongpa Is Living Like A Buddh Saint

बौद्ध भिक्षु जैसी जिदंगी जी रहे हैं डैनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
'खुदा गवाह', 'अग्निपथ', हम जैसी बहुत सी फिल्मों के यादगार अभिनेता डैनी डेनजोन्गपा फिल्म उद्योग में सबसे अलग हैं।
पिछले दिनों वे बॉल्ड लुक में दिखे दोस्त रणजीत के भाई प्रेम बेदी की प्रार्थना सभा में। उन्होंने बताया कि वे साल में सिर्फ चार महीने मुंबई में बिताते है। इस शहर के शोर और प्रदूषण से वे थक चुके हैं।

आठ महीने वे सिक्किम और लेह के पहाड़ों में बिताते हैं। जहां उनका कारोबार और घर है। घर में एक टेंट में बौद्ध भिक्षु की तरह रहते हैं।
उन्होंने कहा कि फिल्मों में दमदार रोल हो तब ही वे वापस आएंगे। वे अपने बेटे रिनजिंग को भी हीरो की तरह ग्रूम कर रहे हैं और जल्द ही उसे लॉन्च करेंगे।