पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • David Beckham Almost Tripped On My Dress,” Nimrat Kaur’s Amazing Experience At BAFTA

जब डेविड बैकहम ने रख दिया निमृत के गाउन पर पैर...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाल ही में निमृत कौर लंदन में हुए बाफ्टा अवॉर्ड्स सेरेमनी में हिस्सा लेकर मुंबई लौटी हैं। इस अवॉर्ड समारोह से उनकी बहुत सारी यादें भी जुड़ गई हैं, जिन्हें वे ताउम्र याद रखेंगी। लेकिन एक मूमेंट ऐसा भी है, जो उन्हें वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार बना सकता था, लेकिन वही उनके लिए सबसे यादगार और गुदगुदाने वाला पल बन गया।
वे बताती हैं, वहां पर मुझे बेस्ट म्यूजि़क स्कोर और बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवाॅर्ड देने के लिए भी कहा गया था। मैं बैकस्टेज पहुंची तो वहां फुटबॉल लीजेंड डेविड बैकहम को देख खुद को रोक नहीं पाई। उनसे मिलने जा पहुंची और हम बातें करने लगे। वे भी अवॉर्ड देने के लिए वहां खड़े हुए थे। हम अवॉर्ड देने जा रहे थे कि इसी दौरान अचानक उनका पैर मेरे गाउन पर पड़ गया और वे चलते रहे। मुझे लगा कि बस अब तो ये गाउन गया, लेकिन जैसे ही उनकी नज़र पड़ी, वे उससे हट गए। बहुत घबराई हुई थी मैं, लेकिन फिर राहत की सांस ली।' बाफ्टा में उनकी एक यादगार मुलाकात स्टीफन हॉकिंग से भी हुई।