दीपिका पादुकोण बीते दिन मीडिया की सुर्खियों में छाई रहीं। एक अंग्रेजी लीडिंग अखबार ने दीपिका के क्लीवेज पर खबर लगाई थी। जब ये खबर दीपिका के पास पहुंची तो उन्होंने इस पर तुरंत रिएक्शन लिया। उन्होंने ट्वीट करके इस अखबार की जमकर खबर ली। इतना ही नहीं इस मामले में उनका बॉलीवुड के दूसरे सेलेब्स ने भी पूरा साथ दिया।
दीपिका ने ट्वीट किया, "YES!I am a Woman.I have breasts AND a cleavage! You got a problem!!??।" इसके कुछ देर बात उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, "Dont talk about Woman's Empowerment when YOU don't know how to RESPECT Women!". दीपिका के ट्वीट के बाद उस अखबार ने खबर को हटा दिया। दीपिका के लिए प्रियंका ने ट्वीट किया, "बहुत खूब दीपिका, हम सब के लिए स्टैंड लेने के लिए।", तो हुमा कुरैशी कहना है, "मैं दीपिका के साथ हूं...उनका (मीडिया का) मुंह बंद करने का यही तरीका है।"
दीपिका ने भले ही इस विवाद को खड़ा ना किया हो, लेकिन ये विवाद उनसे जुड़ा हुआ जरूर रहा है। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब दीपिका का नाम किसी कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ा हो। उन्होंने पहले भी कई विवाद खड़े किए हैं।
रणबीर को दी थी कंडोम बेचने की सलाह
दीपिका 'कॉफी विद करन' (KWK) के तीसरे सीजन में गई थीं, उस वक्त उनका रणबीर के साथ ब्रेक-अप हो चुका था। ऐसे में उन्होंने रणबीर की प्लेब्वॉय इमेज का खूब मजाक उड़ाया। शो में उन्होंने कहा था कि वो रणबीर को कंडोम का पैकेट गिफ्ट करना चाहती हैं।
आगे की स्लाइड्स पर देखें दीपिका से जुड़े ऐसे ही दूसरे विवाद...