पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Deepika Padukone Gets Support Of Arvind Kejriwal And Other Celebrities On Her \'cleavage News\'

CLEAVAGE पर खबर छपने से नाराज दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में आए केजरीवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण
नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण द्वारा अपने क्‍लीवेज पर लिखी गई एक खबर पर जबर्दस्‍त विरोध जताने के बाद उनको हर तरफ से सपोर्ट मिल रहा है। दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल के अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और बॉलीवुड के लोग टि्वटर पर उस अंग्रेजी अखबार की जमकर आलोचना कर रहे हैं, जिसने इस बारे में खबर छापी थी। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के टि्वटर हैंडल से दीपिका के पक्ष में किए गए कई ट्वीट्स को रिट्वीट किया गया है। इससे पहले रविवार को दीपिका ने गुस्‍से में लाल होकर कहा था, "जी हां, मैं एक महिला हूं और मेरे पास ब्रेस्ट और क्लीवेज हैं। आपको कोई प्रॉब्लम?"

क्या है मामला
दरअसल, अखबार ने खासतौर पर दीपिका के क्लीवेज पर फोकस कर एक खबर बनाई थी और इसे टि्वटर पर शेयर कर दिया था। एक साल पहले दीपिका अनिता श्रॉफ अदजानिया द्वारा डिजाइन की गई लो कट ड्रेस पहनकर अपनी फिल्म 'चेन्‍नई एक्‍सप्रेस' का ट्रेलर लॉन्च करने पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी क्लीवेज वाली तस्वीरें क्लिक की गई थीं।
खबर पर भड़की थीं दीपिका
दीपिका ने जब यह खबर देखी थी तो उन्‍होंने ट्वीट किया था, "देश के प्रमुख अखबार ने यह खबर छापी है। क्‍या यह न्‍यूज है? जी हां, मैं एक महिला हूं और मेरे पास ब्रेस्ट और क्लीवेज हैं। आपको कोई प्रॉब्लम? अगर आप महिलाओं की इज्‍जत करना नहीं जानते तो महिला सशक्‍तीकरण की बात मत कीजिए।"
आगे की स्‍लाइड में देखें दीपिका मामले पर केजरीवाल के रिट्वीट्स...