इस तस्वीर में आपको जो दो लोग दिख रहे हैं, वो हैं बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और देश के मशहूर वकील राम जेठमलानी। इन दोनों की ये 'किस' वाली तस्वीर इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर वायरल हो गई है। यही नहीं, मीडिया के बीच भी इसे अच्छा कवरेज मिला है।
बताया जा रहा है कि ये तस्वीर राम जेठमलानी के बर्थडे पर दी गई पार्टी में खींची गई थी। अब उस समय ये दोनों क्या कर रहे थे, या फिर फोटोग्रॉफर ने क्या सोच कर ये फोटो खींची थी, लेकिन अब लोग इसमें खूब इंट्रेस्ट ले रहे हैं।
लोग मजाक-मजाक में यहां तक कह रहे हैं, 'ऐसा लग रहा है कि धर्मेद्र और राम जेठमलानी गे लोगों के पक्ष में खड़े हैं।' वैसे ऐसा पहली बात नहीं हुआ है जब फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े किसी स्टार की ऐसी तस्वीर पब्लिक के बीच आई है।
इससे पहले भी इस तरह की कई विवादास्पद तस्वीरें सामनें आ चुकी हैं। कई बार तो सेलेब्स ने इस तरह के फोटोशूट्स भी कराए गए। इस पैकेज के जरिए हम आपको दिखाने जा रहे हैं फिल्म इंडस्ट्री की सेलिब्रिटीज की ऐसी ही कंट्रोवर्शियल तस्वीरें।
तो आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और देखिए किन-किन तस्वीरों पर हो चुका है विवाद...