पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dharmendra Said I Am The Number One Dancer Of Bollywood

PICS: 'शाहरुख, ऋतिक कुछ नहीं, मैं हूं बॉलीवुड का नंबर वन डांसर'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र का कहना है कि वे इंडस्ट्री के नंबर वन डांसर हैं।
फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' म्यूजिक लॉन्चिंग इवेंट में धर्मेंद्र ने मीडिया को बताया, "मैं आपको एक ऐसी बात बताना चाहता हूं, जो मैंने कई सालों से नहीं बताई। मैं बॉलीवुड का नंबर वन डांसर हूं।"
इस इवेंट में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। म्यूजिक लॉन्च में शाहरुख ख़ान, आमिर ख़ान, ऋतिक रोशन, जूही चावला, राकेश रोशन, कुनाल कोहली, रमेश सिप्पी, रितेश देशमुख, जेनेलिया और राजकुमार संतोषी ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शिरकत के लिए धर्मेंद्र ने सभी का शुक्रिया भी अदा किया।
धर्मेद ने कहा, "आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आपके प्यार के कारण ही आज मैं यहां तक पहुंचा हूं।"
यह फिल्म 7 जून को रिलीज होगी।
आगे देखिए तस्वीरें...