पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dilwale Dulhaniya Le Jayenge Voted Best Film

100 YEARS: 'आवारा', 'मदर इंडिया' को पछाड़कर 'DDLJ' बनी बेस्ट फिल्म

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिने प्रेमियों ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) को इंडियन सिनेमा के पिछले 100 साल के इतिहास की सबसे पसंदीदा फीचर फिल्म चुना है।

भारतीय फिल्मों के लिए इंग्लैंड के सबसे बड़े पेपर व्यू (पीपीवी) सेवा प्रदाता ‘सोनाना’ ने ऑनलाइन वोटिंग की थी। इसमें डीडीएलजे को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सौ साल पूरे होने के मौके पर सिने प्रेमियों ने फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किग साइट्स, ई-मेल और मूवी पोर्टल के जरिए ऑनलाइन
वोट दिया।

शाहरुख खान और काजोल की मुख्य भूमिकाओं वाली रोमांटिक फिल्म डीडीएलजे को 47 फीसदी वोट मिले। इंग्लैंड, स्विट्जरलैंड और भारत में फिल्माई गई इस फिल्म को सदाबहार सफल फिल्म घोषित किया गया है।

यह फिल्म मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में 900 हफ्तों तक दिखाई गई थी और भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक समय तक थिएटर में दिखाए जाने का रिकॉर्ड भी बनाया था।

प्रशंसकों के मुताबिक डीडीएलजे की लोकप्रियता के कारण उन्हें इस फिल्म के सबसे पसंदीदा फिल्म चुने जाने की उम्मीद पहले से ही थी।

आवारा, मदर इंडिया को पछाड़ा

बॉलीवुड के महान फिल्ममेकर यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म राज कपूर की ‘आवारा’ (1951), महबूब खान की ‘मदर इंडिया’ (1957) और रमेश सिप्पी की ‘शोले’ (1975) जैसी 10 सदाबहार और बेहतरीन फिल्मों को पीछे छोड़कर सबसे पसंदीदा फिल्म बनी है।