सही विषय, सुपर हिट संगीत और उत्तेजना- यही है 'फॉर्मूला सनी' जिसके दम पर सनी लियोनी स्टारर फिल्म 'रागिनी एमएमएस-2' ने 55 करोड़ रुपए कमाए थे। 'रागिनी...' की निर्माण लागत 8 करोड़ और प्रिंट-प्रचार खर्च 8 करोड़ का रहा। यानी कुल 16 करोड़ में बनी इस फिल्म ने भारत में नेट कमाई की 55 करोड़ की।
वितरकों और निर्माता को इस 55 करोड़ के ग्रॉस व्यवसाय में से तकरीबन 25 करोड़ का हिस्सा जाएगा। निर्मात्री एकता कपूर को 2 करोड़ संगीत, 1 करोड़ ओवरसीज और 1 करोड़ की आय वीडियो अन्य से हुई। यानी 16 करोड़ लगा कर उन्होंने कमाए 29 करोड़।
'रागिनी...' का
बॉक्स ऑफिस बिजनेस
अमिताभ बच्चन, वरुण धवन,
आदित्य रॉय कपूर, टाइगर श्रॉफ और यहां तक कि कंगना रनोट अभिनीत 'क्वीन' के भी बहुत नजदीक है। मामूली कांट-छांट के साथ 'रागिनी...' टीवी पर प्रसारित होती तो सैटेलाइट अधिकार बेचकर भी 7 करोड़ कमा लेती। इससे एकता को 7 करोड़ का अतिरिक्त मुनाफा होता।
दो साल पहले सरकार की तरफ से हुए प्रसारण नियमों में फेर-बदल के बाद वयस्क फिल्मों को कांट-छांट कर प्रसारित करना बंद कर दिया गया। इसके कारण 'बी.ए. पास' और 'नशा' जैसी फिल्में टीवी प्रसारण के लिए नहीं बिक पाईं।
सनी की फिल्म 'रागिनी एमएमएस-2' कई निर्माताओं के लिए सक्सेस फॉर्मूला बन गई है। निर्माता अब बजट पर रीवर्क कर रहे हैं, जिससे बिना सैटेलाइट अधिकार बेचे भी उनकी फिल्म अच्छा मुनाफा कमा सके। उत्तेजना, हॉरर और संगीत को अलग-अलग तरह से कहानियों में जोड़ा जा रहा है।
इसमें कुमार मंगत की थाई हॉरर फिल्म की
बिपाशा बसु स्टारर रीमेक 'अलोन' सुपर हिट म्यूजिक के साथ बन रही है। 'हेट स्टोरी' सीरीज की दोनों फिल्मों में विक्रम भट्ट को मुनाफा हुआ था जिसकी तर्ज पर वे 'हेट स्टोरी-3' की प्लानिंग शुरू कर चुके हैं। वहीं, किसी भी अन्य नायिका की तुलना में सनी के पास ज्यादा फिल्में हैं।
वे 'टीना एंड लोलो’, 'पटेल रैप’, 'मस्तीजादे’, 'वन नाइट स्टैंड’, 'तेरा बेईमान लव’ पांच फिल्मों में प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इनमें से फिलहाल कोई हॉरर जॉनर की नहीं हैं, एडल्ट कॉमेडी हैं। 'ग्रैंड मस्ती’ के लेखक तुषार हीरानंदानी ने 'मस्तीजादे’ लिखी है। अन्य में भी उत्तेजना के फैक्टर का भरपूर प्रयोग है। 'हेट स्टोरीज-2' के 'पिंक लिप्स' गाने की तरह 'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' और दक्षिण की दो फिल्मों में भी वे मेहमान भूमिका में होंगी।