पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Emraan Hashmi Calls Ash 'plastic' On Koffee With Karan

इमरान हाशमी ने लिया आमिर से पंगा !, ऐशवर्या को बोले 'प्लास्टिक'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड के किसर किंग इमरान हाशमी जब महेश भट्ट (डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर) के साथ करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे, तो करण ने उन्हें मुंह का ताला खोलने पर मजबूर कर दिया। नतीजा ये निकला कि इमरान ने दिल खोलकर कई लोगों की बुराई कर डाली। उन्होंने संजय लीला भंसाली, ऐश्वर्या राय बच्चन, इमरान खान यहां तक की बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को भी नहीं छोड़ा।

करण ने इस शो में इमरान के दिल की बात जुबां पर आती चली गई, उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ महेश भट्ट को भी 'ओवररेटेड फिल्ममेकर' बताया, साथ ही उन्होंने ऐश्वर्या राय को 'प्लास्टिक', आमिर खान को 'बोरिंग' और इमरान खान को 'ओवररेटेड एक्टर' बताया।

फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना चुके इमरान हाशमी ने आखिर ऐसा क्यों किया। वो अच्छी तरह जानते हैं कि आमिर को मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है और हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। इसके बाद भी उन्होंने आमिर को ‘बोरिंग’ कह दिया।

इमरान ने आखिरी क्यों उड़ाया ऐश और आमिर का मजाक, जानने के लिए अगली स्टाइड पर क्लिक करें।