बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और लिकर किंग
विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के बीच एक समय में बहुत ही ज्यादा नजदीकियां थीं। हांलाकि, कुछ दिनों के रिलेशनशिप के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था, लेकिन अब लग रहा है कि सिद्धार्थ माल्या दीपिका पादुकोण को भुला नहीं पा रहे हैं।
हाल ही में सिद्धार्थ ने दीपिका को उनके अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी है। गौरतलब है कि दीपिका ने पिछले कई अवॉर्ड फंक्शन्स में कई अवॉर्ड जीते हैं। रोचक बात ये है कि सिद्धार्थ ने ऐसा सिर्फ फोन पर ही नहीं बल्कि
ट्विटर पर भी किया।
सिद्धार्थ ने ट्वीट किया था, 'कॉंग्रेट्स @दीपिका पादुकोण ऑन दि अवॉर्ड...हाइली डिस्र्व्ड..जस्ट शो व्हाट हार्ड वर्क, डेडिकेशन, फोकस एंड सॉलिड फैमिली सपोर्ट कैन डू! X'। सिद्धार्थ के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए दीपिका ने लिखा था, '@सिड माल्या थैंक यू बैम!'।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए दीपिका के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में काफी कुछ...