पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. फिल्म प्रोड्यूसर कुमार मंगत की बेटी अमृता पाठक और गायक राघव सच्चर ने मुंबई के एक होटल में शादी रचा ली। इस शादी में सबकी नजरें बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और पूर्व सपा नेता अमर सिंह पर टिकी रहीं। पार्टी में आमने-सामने आए इन दोनों शख्सियतों ने सभी को चौंका दिया। हालांकि पहल अमिताभ बच्चन ने की। अमिताभ बच्चन ने सभी गिले-शिकवे भुलाते हुए अमर सिंह को गले लगा लिया। अभिषेक बच्चन ने भी अमर सिंह का आदर करते हुए पांव छुए। इस पर अमर सिंह ने भी अभिषेक को गले लगा लिया, लेकिन, जब इस बारे में अमर सिंह से बाद में बात की गई तो उन्होंने बिल्कुल अलग ही रूप दिखाया। वो बिफर पड़े और बोले, 'मेरे और अमिताभ के बीच किसी तरह का पैचअप नहीं हुआ। मैं तो वहां से चला गया था, तभी अमिताभ का मैसेज आया कि वो मुझसे मिलने चाहते हैं। मैंने उन्हें कहा कि मैं बिजी हूं। और अगर वो वहां भी आ गए तो मैं क्या करूं? मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में कोई किसी का दोस्त नहीं होता है। बड़ी अजीब इंडस्ट्री है। अमिताभ बच्चन राजनैतिक रूप से सही हैं। मेरा उनसे कोई विवाद नहीं है। वो बड़े आदमी हैं और मैं छोटा आदमी हूं।'
अमर सिंह ने मीडिया से कहा, 'मेरी गलती थी कि मैं जया बच्चन को राज्यसभा तक ले गया। मैनें कभी नहीं सोचा था कि वो मेरे खिलाफ ही कुछ करेंगी। अब मैं उनके साथ दोस्ती कैसे कर सकता हूं।' इसके बाद जब अमर सिंह से अभिषेक के पैर छूने वाली बात के बारे में सवाल किया गया, तो वो बोले, 'वैसे तो अखिलेश (सिंह यादव) भी मेरे पैर पड़ता है। जब अभिषेक ने मेरे पैर छुए तो मैनें उसे आशीर्वाद दिया। वो मेरे बेटे की तरह है। उसकी क्या गलती। उससे क्या दुश्मनी है? मैं एक भद्र इंसान हूं और कोई भद्दा कमेंट नहीं करना चाहता हूं। अमिताभ बच्चन ने मेरे लिए किया ही क्या है? मुझे उनसे कभी कोई फायदा हुआ है क्या?'
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.