पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • FACTS: Ranbir Kapoor Met With An Accident While Shooting ROY

FACTS: ROY की शूटिंग पर बाल बाल बचे थे रणबीर, कार में लगी थी आग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई: रणबीर कपूर की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'रॉय' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। रणबीर के लिए इस फिल्म की शूटिंग आसान नहीं रही। एक बार तो रणबीर बाल-बाल बचे, जब शूटिंग के दौरान उनकी कार में आग लग गई।

'रॉय' से डायरेक्टर के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत कर रहे विक्रमजीत सिंह ने बताया, "रणबीर को एक सीन में 1960 के दशक की एक लग्जरी कार चलाना थी। जब रणबीर कार को एक सुरंग के अंदर ले गए, उसमें आग लग गई। अच्छी बात यह रही कि रणबीर कार से सुरक्षित बाहर आ गए, उन्हें कोई खरोंच तक नहीं आई।" इस दुर्घटना की वजह से फिल्म की शूटिंग चार घंटे तक रुकी रही। मैकेनिक ने आकर कार को ठीक किया, तब जाकर शूटिंग फिर से शुरू हो पाई।

फिल्म 'रॉय' का म्यूजिक सबकी जुबां पर चढ़ा हुआ है। रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर इस फिल्म में 'सूरज डूबा है' जैसे पार्टी नंबर और 'तू है की नहीं' जैसे सोलफुल गानों का मिक्सचर ऑडियंस को परोसा गया है। Dainikbhaskar.com ने फिल्म से जुड़े म्यूजिशियन्स अमाल मल्लिक (सूरज डूबा है), अंकित तिवारी (तू है की नहीं) और मीत ब्रदर्स अंजान (चिट्ठियां कलाइयां) से खास बातचीत की। तीनों ने ही फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प पहलू शेयर किए। इंटरव्यू के अंश पढ़े-

अरिजीत सिंह नहीं अमाल मल्लिक ने गाया ओरिजनल सूरज डूबा है!
अरिजीत सिंह और अदिति सिंह शर्मा को चार्टबस्टर गाने 'सूरज डूबा है' की सक्सेस का श्रेय दिया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते है की यह गाना असल में अमाल मल्लिक ने गाया है। अमाल इस गाने के कम्पोजर भी हैं। अमाल ने बताया कि, "पहले फिल्म रॉय 2014 में रिलीज होने वाली थी। उस वक्त मैंने यह गाना गाया था, जिसे फिल्म में भी लिया गया था।"
हालांकि, इस कहानी में नया मोड तब आया जब ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'बैंग बैंग' का गाना तू मेरी रिलीज हुआ। अमाल ने बताया, "म्यूजिक अक्सर बदलता रहता है। 2014 में बैंग-बैंग का गाना तू मेरी... को सुनने के बाद, मुझे लगा की 2015 में यह गाना पुराने ट्रैक की तरह सामने आएगा। जिसके बाद भूषण कुमार और मैंने इसे दोबारा रिकॉर्ड किया।" तब अरिजीत सिंह को इससे जोड़ा गया। गाने के पहले वर्जन में अमाल सोलो गा रहे थे, लेकिन इस नए वर्जन में अदिति सिंह शर्मा की आवाज भी है।
'रॉय' के कुछ और दिलचस्प FACTS को जानने के लिए स्लाइड्स में क्लिक करे: