पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अलग रहते हैं ये सेलिब्रिटी कपल, लेकिन नहीं हुआ तलाक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. रणधीर कपूर 69 साल के हो चुके हैं। उनका जन्म 15 फरवरी, 1947 को हुआ था। बतौर बाल कलाकार फिल्मों में अपना करियर शुरू करने वाले रणधीर ने 'कल आज और कल', 'जवानी दीवानी', 'रामपुर का लक्ष्मण' और 'चाचा भतीजा' सहित कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने 6 नवंबर, 1971 को उस दौर की मशहूर एक्ट्रेस बबिता से शादी की थी। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना और करिश्मा उनकी बेटियां हैं। 17 साल बाद हुए अलग...
कपूर खानदार की बहू बनने के बाद बबिता ने फिल्मों से दूरी बना ली और बच्चों की परवरिश पर ध्यान दिया। उधर, रणधीर की शराब की लत और करियर के प्रति गैर-जिम्मेदाराना बर्ताव बबिता को बिल्कुल रास नहीं आया। दोनों के बीच अनबन बढ़ी और साल 1988 में रणधीर-बबिता एक-दूसरे से अलग हो गए। हालांकि, दोनों ने तलाक नहीं लिया। सालों बाद अब भी हर फैमिली इवेंट में ये साथ नजर आते हैं।
बिना तलाक के अलग रह रही जोड़ियां
इनकी तरह बॉलीवुड में ऐसे कई कपल्स हैं, जिनकी शादी खत्म हो चुकी है, लेकिन उन्होंने अभी तक तलाक नहीं लिया है। इस लिस्ट में करिश्मा कपूर-संजय कपूर, फरहान अख्तर-अधुना, बॉबी मुखर्जी-महिमा चौधरी, राजेश खन्ना-डिंपल कपाड़िया और राखी-गुलजार जैसे कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं।
करिश्मा कपूर-संजय कपूर
ये भी एक को-इंसीडेंस है कि अपने पैरेंट्स की तरह करिश्मा का भी अपने हसबैंड से अलगाव हो चुका है। करिश्मा ने 29 सितंबर, 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। यह करिश्मा की पहली और संजय की दूसरी शादी थी। दोनों साल 2012 में अलग हो गए थे। तब से करिश्मा मां बबिता के साथ मुंबई में ही रह रही हैं। दोनों के समायरा और कियान नाम के दो बच्चे हैं। मुंबई की एक कोर्ट में पिटीशन में संजय आरोप लगा चुके हैं कि करिश्मा ने सिर्फ पैसे और ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए उनसे शादी की थी। उनके मुताबिक, वे बच्चों का इस्तेमाल भी पैसे ऐंठने के लिए कर रही हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानें ऐसे ही कुछ सेलिब्रिटी कपल्स के बारे में...
खबरें और भी हैं...