पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Farhan Akhtar Became Mediator Between Ekta Kapoor And Viacom

ज्यादा स्क्रीन पाने को एकता कपूर और वायाकॉम के बीच मीडिएटर बने फरहान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालाजी फिल्म्स की 'शादी के साइड इफेक्ट्स' और वायाकॉम-18 की 'क्वीन' 28 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों और दर्शकों के बंटवारे से होने वाले घाटे को भांप एकता ने वायाकॉम की फिल्म आगे खिसकवाने में फरहान की मदद मांगी जो निर्माण कंपनी के करीबी हैं।
फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' की निर्माण कंपनी वायाकॉम-18 आजकल फरहान अख्तर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा से बहुत खुश है। इन दोनों की कड़ी मेहनत के कारण फिल्म के खाते में कई ब्लैक लेडी यानी फिल्मफेयर अवॉर्ड आए हैं। फिल्म के निर्माण के दौरान ही फरहान के कंपनी से गहरे रिश्ते हो गए थे।
यूं भी फरहान बहुत अच्छे और हंसोड़ व्यक्ति हैं। तमाम मधुरता के बाद भी वायाकॉम ने फरहान के एक छोटे से निवेदन को नहीं माना क्योंकि बालाजी फिल्म्स और एकता कपूर के चक्कर में कंपनी के लोग अपना नुकसान नहीं करवाना चाहते थे। उन्होंने फरहान को बहुत ही विनम्र जवाब देते हुए उनके पक्ष में खड़े होने से इनकार कर दिया।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए क्या है पूरा मामला और किस बात को सुलझाने के लिए बीच में आ रहे हैं फरहान अख्तर...