फिल्म इंडस्ट्री की फेमस सेलिब्रिटी फरहान अख्तर वैसे तो काफी शर्मीले हैं, लेकिन बीती रात उनका मस्ती वाला अवतार देखकर हर कोई हैरान रह गया। फरहान ने अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में एक्टर वीर दास और डायरेक्टर साकेत चौधरी भी शामिल थे।
ये सभी लोग मुंबई के एक फेमस रेस्ट्रो बार में पार्टी करने गए थे और ऑटो-रिक्शा में सफर करते देखे गए थे। हांलाकि ये फरहान की आगामी फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' के प्रमोशन का एक तरीका था। इस फिल्म में फरहान विद्या बालन के पति का किरदार निभा रहे हैं।
फरहान की ये पार्टी एक बैचलर पार्टी की तरह लग रही थी जिसे वो अपनी रील लाइफ पत्नी विद्या बालन की गैर-मौजूदगी में एन्जॉय कर रहे थे। फरहान अपने दोस्तों के साथ काफी खुश लग रहे थे जब फरहान से विद्या के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'विद्या को भी इस पार्टी में बुलाया गया था, लेकिन वो इसमें शामिल होकर लड़कों की पार्टी का मजा खराब नहीं करना चाहती थीं।'
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखिए फरहान की इस पार्टी की तस्वीरें और जानिए इस बारे में और भी बहुत कुछ...