पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Farhan Akhtar On Bhaag Milkha Bhaag And Naseeruddin

नसीर ने की थी 'भाग मिल्खा..' की आलोचना, जवाब नहीं देना चाहते फरहान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में मिल्खा सिंह का किरदार निभाने के बाद फरहान अख्तर ने ये साबित कर दिया कि वो भी बेहतरीन एक्टिंग कर सकते हैं और किसी भी तरह के रोल निभा सकते हैं। वैसे जहां तक 'भाग मिल्खा भाग' की बात है तो हाल ही में इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में शुमार नसीरुद्दीन शाह ने ये बयान दिया था कि ये फिल्म आधे से ज्यादा नकली थी।
इस बारे में जब हाल ही में फरहान अख्तर से बात की गई तो उन्होंने इस बयान पर कोई भी जवाब देने से इन्कार कर दिया। फरहान ने कहा कि वो इस नसीरुद्दीन के साथ इस डिबेट में नहीं पड़ना चाहते। फरहान ने साफ शब्दों में कहा, 'ये उनकी राय है और इसके लिए वो जिम्मेदार हैं। मैं कोई रिएक्शन नहीं देना चाहता।'
ये बात उस समय हुई जब फरहान अपनी आगामी फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' का प्रमोशन करने एक इवेंट में आए थे। नसीर ने हाल ही में कहा था कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने एक फेक फिल्म बनाई है। फरहान ने जो बाल बढ़ाए हैं, बॉडी बनाई है, उसे असली अभिनय नहीं कहा जाता।
हांलाकि, शबाना आजमी और लेखक प्रसून जोशी ने फिल्म का बचाव किया था और कहा था कि वो नसीर के ओपिनियन से सहमत नहीं हैं। गौरतलब है कि 'भाग मिल्खा भाग' महान धावक मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म थी जिसमें फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।