पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलड़के जैसी दिखने वाली लड़की, डांस करने में परफेक्ट और कॉमेडी का अंदाज तो सबसे निराला। ये सारी खूबियां उस 'गुत्थी' की जो कभी कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में दिखाई देती थी। 'गुत्थी' का रोल निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने अपने इस किरदार से काफी नाम कमाया और अब वो अपने नए शो 'मैड इन इंडिया' से नई पारी शुरू करने वाले हैं। ये शो अगले महीने की 16 फरवरी से हर रविवार रात 9 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।
'मैड इन इंडिया' शो के प्रोमो आना शुरू हो चुके हैं। इस शो में भी सुनील महिला का ही किरदार निभाएंगे जिसका नाम 'चुटकी' होगा। खबरों की मानें तो स्टार प्लस और सुनील ग्रोवर ने गुत्थी के नाम पर कई बार सोचा और बाद में उन्होंने इसे ‘चुटकी” का नाम दिया। चैनल सुनील के शो को 'गिगली इवनिंग विद ग्रोवर एंड गुत्थी नाइट्स' नाम देना चाहते थे। लेकिन सुनील इस पर सहमत नहीं थे।
'मैड इन इंडिया' शो के प्रोमो में चुटकी (सुनील ग्रोवर) को संजते संबरते दिखाया गया है। जो तैयार होने के बाद अपने फैन्स से कॉमेडी के लिए तैयार होने की अपील कर रही है। सुनील का ये अंदाज उनके फैन्स को दीवाना बना रहा है। ‘मैड इन इंडिया’ में सुनील के साथ आपको हंसाने के लिए कई और कॉमेडियन होंगे।
सुनील की टीम में कौन से कॉमेडियन शामिल हैं और 'गुत्थी' क्यों बनी 'चुटकी', जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.