मुंबई. बालाजी टेलीफिल्म्स में 2009 से 2012 तक फाइनेंशियल कंट्रोलर का काम करने वाले युवक गौरव चोपड़ा ने फिल्मस्टार जीतेंद्र, उनकी पत्नी शोभा कपूर और अपनी ही पूर्व कंपनी के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। गौरव का कहना है कि उसने कंपनी में चलने वाले फर्जीवाड़े का विरोध किया तो शोभा कपूर ने उन्हें कंपनी से निकलने को कहा और फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी है।
(पढ़ें, बालीवुड हस्तियों के घर पड़े छापे तो कहां-कहां छुपाया कैश) पेशे से सीए गौरव चोपड़ा ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) हिमांशु रॉय के समक्ष गुहार लगाई है कि जीतेंद्र, शोभा कपूर और बालाजी के कर्मचारियों ने मिलकर उनकी सैलरी रोक दी है और कंपनी से इस्तीफे का दबाव बना रहे हैं। रॉय का कहना है कि उन्हें इस बारे में शिकायत मिली है और वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। चोपड़ा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने 10 सितंबर 2009 को एक फाइनेंशियल कंट्रोलर के तौर पर बालाजी टेलीफिल्म्स में काम शुरू किया था। गौरव के मुताबिक कंपनी उसके काम से खुश थी और एक साल पूरा होने पर उनकी सेलरी में इजाफा भी किया था। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनकी कंपनी में गैरकानूनी और व्यवसायिक नियमों के खिलाफ और श्रम कानूनों का उल्लंघन कर कई काम किए जाते हैं। उन्होंने इसका विरोध किया और मैनेजमेंट को सलाह दी कि वह ऐसे काम बंद करे जो कानूनी तौर पर ठीक नहीं हैं। लेकिन कंपनी ने उनकी सलाह को नकार कर गैरकानूनी काम जारी रखे। इसे देखते हुए चोपड़ा ने अगस्त 2012 में कंपनी से इस्तीफा दे दिया। लेकिन बालाजी के मालिकों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके सुझावों पर अमल किया जाएगा और उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया।
जानिए, सलमान का सोशल वर्क
सोनम की असल जिंदगी से मिलती है 'गिप्पी' की कहानी, बड़ी मुश्किल से मिली रिया
देखिए स्क्रीनिंग की तस्वीरें और जानिए ‘गिप्पी‘ के कुछ राज
मेरे तो समोसे जैसे हैं- मिलिए, इस विवादित डायलॉग से चर्चा में आई 'गिप्पी' से
मिलिए, बॉलीवुड की नई 'सनी लियोनी' से
बॉलीवुड हस्तियों के घर छापे: माधुरी के घर तोड़ी गई थी दीवार, कुमार सानू ने टंकी में छुपाया था कैश
बीते 24 घंटे की अहम खबरें
आईपीएल: पोलार्ड ने किया ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर के रसूल ने जर्सी पर लगाया टेप
ओशो ने अपनी अंग्रेज अटेंडेट को कर दिया था प्रेग्नेंट!
अमेरिकियों का हाल: किसी ने बोगी में की टॉयलेट तो कोई लेडीज अंडरवियर पहन मेट्रो में हुआ सवार
1 जून से बैंक अकाउंट में जमा होगी गैस सब्सिडी, मोबाइल से होगी महिलाओं की हिफाजत!
सात साल की बच्ची संग बलात्कार, लहूलुहान कर सड़क पर फेंक गए दरिंदे
सोनी का नया स्मार्टफोन Xperia ZR लॉन्च: पानी के अंदर से भी ले सकेंगे तस्वीरें
अजीमजी सबसे बड़े दानदाता, जानें टाटा-अंबानी जैसे कारोबारी दिग्गज कितना देते हैं दान
पवन बंसल के खिलाफ सबूत जुटा रही सीबीआई, जल्द करेगी पूछताछ
सड़क पर भीख मांगते मिले थे अंतरा माली के पिता, हो गया निधन
परिवर्तन रैली: लालू की रैली में इस बार नहीं दिखेंगी महिला डांसर, धूप में झुलसेंगे आम आदमी