पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में स्टार्स ने की शिरकत, जानें किस-किस को मिला अवॉर्ड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई में बीते दिन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। ये शाम तब और भी शानदार हो गई, जब बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटीज इस आयोजन में शामिल हुईं। इस आयोजन में बी-टाउन में सबसे बेहतरीन अंदाज में नजर आ रहा था। जहां कुछ को अवॉर्ड्स मिले तो कइयों ने स्टेज पर परफॉर्म किया। dainikbhaskar.com आपको दिखाने जा रहा है इस मोस्ट-अवेटेड अवॉर्ड सेरेमनी की कुछ खास तस्वीरें।
अवॉर्ड सेरेमनी की शुरुआत रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की मस्ती और कॉमेडी से हुई जो उन्होंने स्टेज पर की थी। साथ ही लोग उस समय और भी हैरान रह गए, जब उन्हें कई अनपेक्षित नॉमिनेशन्स सुनने को मिले और कई ऐसे अवॉर्ड्स भी बंटे जिनके बारे में लोगों को उम्मीद नहीं थी। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पाने की गलाकाट प्रतिस्पर्धा के बीच लोगों में अवॉर्ड्स और नॉमिनेशन्स को लेकर इतनी उत्सुकता था कि उन्हें सीट पर बैठना मुश्किल हो रहा था।
जहां कुछ लोग अवॉर्ड जीतने के बाद खुश नजर आए, वहीं कुछ लोग सुबक भी रहे थे क्योंकि उन्हें अवॉर्ड जीतने की उम्मीद थी। अवॉर्ड सेरेमनी के बाद ट्विटर भी सेलेब्स के ट्वीट्स से भर गया। बॉलीवुड स्टार्स जो बात शो में नहीं कह पाए, उसे वो ट्विटर पर कह रहे थे। वैसे जहां तक अवॉर्ड्स की बात है तो म्यूजिक की फील्ड में उन्हीं लोगों को अवॉर्ड मिला, जिनसे उम्मीद की जा रही थी।
मिथुन को फिल्म 'आशिकी 2' के लिए बेस्ट म्यूजिक अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड अरिजीत सिंह को मिला। ये अवॉर्ड उन्हें 'आशिकी 2' में 'तुम ही हो' गाने के लिए दिया गया। मोनाली ठाकुर ने बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का अवॉर्ड जीता। ये अवॉर्ड उन्हें 'लुटेरा' के 'संवार लूं' गाने के लिए मिला। बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवॉर्ड 'काइ पो चे' के लिए हितेष सोनिक को मिला।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए और किन सेलेब्स को मिले क्या-क्या अवॉर्ड और देखिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट की तस्वीरें...