मुंबई. बीते रविवार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट का प्रसारण टीवी पर किया गया। हालांकि, इन अवॉर्ड्स की घोषणा 31 जनवरी को गई थी। अवॉर्ड्स सेरेमनी में रेखा,
अर्जुन कपूर,
दीपिका पादुकोण, वरुण धवन, रमेश सिप्पी, तापसी पन्नू,
माधुरी दीक्षित नेने, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, विद्या बालन,
आलिया भट्ट, काजोल, दिव्या दत्ता, देबिना बनर्जी, सनी लियोनी, गौहर खान, नेहा धूपिया सहित कई टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की थी।
इतना ही नहीं, दीपिका भी अवॉर्ड्स नाइट में अलग अंदाज में नजर आईं। कहीं वे फोटोग्राफी के मूड में नजर आईं तो कहीं उन्हें विद्या बालन से गॉसिप करते देखा गया। कुल मिलाकर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट सितारों के कैंडिड मूमेंट्स से भरी रही।