पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • First Photo Of Naina Bachchan And Kunal Kapoor After Wedding

शादी के बाद सामने आई अमिताभ बच्चन की भतीजी की पहली फोटो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(नैना बच्चन कुणाल कपूर के साथ)

मुंबई. हाल ही में खबर आई थी कि महानायक अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन ने अभिनेता कुणाल कपूर से गुपचुप शादी कर ली है। अब शादी के बाद की उनकी एक फोटो मीडिया में आ गई है, जिसमें वे बीच के किनारे नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, एक अन्य फोटो में बीच पर शादी का मंडप भी साफ देखा जा सकता है।
गौरतलब है कि नैना और कुणाल की शादी रविवार रात सेशेल्स के आइलैंड पर हुई है। इस शादी में दोनों के फैमिली मेंबर्स मौजूद थे। सूत्रों की मानें तो कुणाल और नैना ने बीच वेडिंग की है और सेशेल्स से लौटने के बाद वे दिल्ली में रिसेप्शन देंगे। बता दें कि नैना पेशे में इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं, जबकि कुणाल बॉलीवुड अभिनेता, जो इस साल फिल्म 'डोगा' के साथ बड़े परदे पर वापसी करने जा रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देख सकते हैं बीच पर बने मंडप की फोटो...