[सबसे पीछे बाएं से, रीमा, रणधीर कपूर, नीला, कंचन, शम्मी, संजना, शशि और जेनिफर। बीच में बाएं से, बबिता राजकपूर, कृष्णा, नीतू, राजकपूर की गोद में करीना और कृष्णा की गोद में रिद्धिमा कपूर। नीचे बाएं से, राजीव, आदित्य, करिश्मा और ऋषि कपूर।]
मुंबई.कपूर परिवार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा परिवार है। अभिनय तो इस खानदान के खून में ही है। यही कारण है कि ये परिवार भारतीय सिनेमा के शुरुआती दशक से लेकर अब तक सक्रिय है। स्व. पृथ्वीराज कपूर से लेकर यूथ आइकॉन
रणबीर कपूर तक, कपूर परिवार ने कभी भी अपना रुतबा कम नहीं होने दिया है। पृथ्वीराज कपूर ने देश की पहली बोलती फिल्म 'आलमआरा' में काम किया था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि कपूर खानदान की जड़ें विभाजन के बाद बने भारत के किसी शहर से नहीं, बल्कि पाकिस्तान के पेशावर से जुड़ी हुई हैं। इस पूरे खानदान में सिर्फ हिंदू ही नहीं, जैन, मुस्लिम और क्रिश्चियन समुदाय के लोग भी शामिल हैं। गौरतलब है कि शशि कपूर की शादी इंग्लिश एक्ट्रेस जेनिफर केंडल के साथ हुई थी। उनकी भतीजी रीमा कपूर की शादी मोहन जैन से हुई है।
इतना ही नहीं,
करीना कपूर के पति
सैफ अली खान पटौदी के नवाब हैं। इस पैकेज के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कपूर खानदान की सभी (6) पीढ़ियों के बारे में। साथ ही, हम आपको कपूर खानदान के कुछ ऐसे सदस्यों के बारे में भी बताएंगे, जिनके बारे में शायद अब तक आप नहीं जानते होंगे।
तो आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और जानिए पृथ्वीराज कपूर से लेकर नव्या नवेली, सामरा साहनी और समायरा कपूर तक के बारे में...