पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Get Away 'circuit' Of 'Munnabhai', Could Be Killed During The Shooting!

बच गया ‘मुन्नाभाई’ का ‘सर्किट’, शूटिंग के दौरान जा सकती थी जान !

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड स्टार्स के लिए साल 2014 काफी मुश्किलभरा रहने वाला है। अभी साल का पहला महीना चल रहा है लेकिन इस महीने में बॉलीवुड के कई स्टार्स को चोट लग चुकी है। पहले जहां 23 जनवरी को शाहरुख खान एक फाइव स्टार होटल में अपनी आने वाली फिल्म 'हैपी न्यू इयर' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए थे तो अब सुनने में आ रहा है कि अरशद वारसी और अमीषा पटेल ने खुद को बुरी तरह घायल कर लिया।

सूत्रों की मानें तो अरशद वारसी अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे इस दौरान वो गंभीर सिर की चोट से बच गए। फिल्म के शॉट्स के मुताबकि अरशद पीछे की तरफ कूदे इस दौरान वो उनका सिर मेटल की ट्रॉली से टकरा गया जिस पर शॉट्स लेने के लिए कैमरा रखा हुआ था। सूत्रों ने ये भी बताया कि जब उनका सिर ट्रॉली से टकराया तो करीब 30 मिनट तक उन्हें चक्कर आते रहे।

बॉलीवुड में फिल्मों की शूटिंग के दौरान एक सप्ताह के अंदर चोट के कई मामले सामने आ चुके हैं। शाहरुख को भी शूटिंग के दौरान गंभीर चोट आई थी जिससे उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी। वहीं अब अरशद को चोट लगी है जबकि शूटिंग के ही दौरान अमीषा पटेल के भी चोटिल होने की खबर आई है।

कैसे चोट के चलते अरशद की जा सकती थी जान और अमीषा को कैसे लगी हाथ, पैर में चोट। जानने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें।