पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंडांसिंग स्टार गोविंदा अब एक नए अवतार में आने की तैयारी कर रहे हैं। वे जल्द ही बड़े परदे पर विलेन का किरदार
और छोटे परदे पर रियलिटी शो लेकर आएंगे।
नए रोल्स के लिए गोविंदा ने न केवल अपना वजन घटाया है, बल्कि अपने ड्रेसिंग स्टाइल को भी खासा संवारा है। गौरतलब है कि इस नए अवतार में उनके एक हाथ में जड़ाऊ कड़ा और अंगुली में अंगूठी नजर आ रही है तो वहीं उनके दूसरे हाथ में रुद्राक्ष की माला भी लिपटी हुई है।
कहीं ये सारे नग-ताबीज कमबैक की सक्सेस की खातिर तो नहीं है? हालांकि उनके आउटफिट्स इंटरेस्टिंग हैं और गोविंदा इनमें जंच भी रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.