बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'गुंडे' के स्टार्स प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह इन दिनों पूरे जोर-शोर से इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं। हाल ही में 'गुंडे' की ये स्टारकास्ट कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में इस फिल्म के प्रमोशन के लिए गई थी। शो में ना सिर्फ इन सितारों ने डांस किया बल्कि शो के जजेस के साथ भी खूब मस्ती की।
फिल्म की शूटिंग के दिनों में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी हो गई थी जो शो के सेट पर साफ झलक रही थी। साथ ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी शो की एक्स जज मलाइका अरोड़ा के साथ स्टेज पर खूब ठुमके लगाए।
इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक टॉप पर स्टाइलिश स्कर्ट पहन रखी थी, वहीं मलाइका एक पिंक और ओरेंज कलर की साड़ी में थीं। हांलाकि, शो की सीनियर जज और कैरेक्टर आर्टिस्ट किरण खेर ने इन दोनों एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने अपनी प्रिंटेड येलो साड़ी के साथ अपनी ट्रेडमार्क कुंदन ज्वेलरी पहनी थी।
तो आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और देखिए इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर 'गुंडे' स्टार्स की मस्ती की तस्वीरें...