डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'हैदर' की कश्मीर में होने वाली शूटिंग फिर से शुरू हो गई है। शूटिंग के लिए फिल्म में काम कर रहीं श्रद्धा कपूर और इरफान खान कश्मीर पहुंच चुके हैं। ये फिल्म अंग्रेजी लेखक शेक्सपियर की रचना 'हैमलेट' पर आधारित होगी जिसकी लोकेशन के लिए विशाल ने कश्मीर को चुना था।
फिल्म की शूटिंग कश्मीर के एक बिजी रिहायशी इलाके में की गई है। 'हैदर' में लीड रोल शाहिद कपूर निभा रहे हैं और उनकी हीरोइन हैं श्रद्धा कपूर। साथ ही इरफान खान और तब्बू को भी फिल्म में कास्ट किया गया है। श्रद्धा इस फिल्म में एक रिपोर्टर का किरदार निभा रही हैं। इरफान ने फिल्म के कुछ सीन शूट कर लिए हैं और उम्मीद है कि शाहिद और तब्बू भी जल्दी ही कश्मीर पहुंच जाएंगे।
फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर खवर जमशेद ने मीडिया को बताया कि ये फिल्म की शूटिंग का आखिरी चरण है और फिल्म स्टार्स और क्रू अभी कश्मीर में 20-25 दिन और रुकेंगे। जमशेद ने ये भी बताया कि अब फिल्म की अधिकांश शूटिंग श्रीनगर में की जाएगी। गौरतलब है कि पिछली बार एक तिरंगा फहराने को लेकर हुए विवाद के कारण इस फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी थी।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरें...