पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Headgears A Latest Fashion Trend Of Bollywood

Season’s ‘it’ headgear: एक्ट्रेसेस को रास रही पट्‌टी भरी मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक अवॉर्ड शो के दौरान हेड गियर लगाए हुए दीपिका पादुकोण
मुंबई. अंतरराष्ट्रीय ब्रांड शनेल के पेरिस बॉम्बे कलेक्शन 2011 से माथा पट्‌टी ने देश ही नहीं, दुनियाभर में इस फैशन ट्रेंड को पॉप्युलर किया। इसके बाद मनीष अरोरा ने अपने आम्रपाली कलेक्शन के लिए आधुनिक डिजाइन की माथा पटि्टयां डिजाइन की। रन-वे में भी यह ट्रेंड खूब चला और अब यह कंटेम्प्ररी लुक बॉलीवुड में हिट हुआ है।
बीते एक साल में माथा पट्‌टी, हेड गियर, मांग टीका जैसी एक्सेसरीज़ रेड कारपेट लुक का अहम हिस्सा बन गई हैं। आलिया भट्‌ट, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण ने इंडियन, वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ माथा पट्‌टी को टीम-अप किया।

ज्वैलरी डिजाइनर मृणालनी चंद्रा के मुताबिक, "माथा पट्टी चुनते वक्त फेस कट और हेयरस्टाइल ध्यान में रखना ज़रूरी है।' डिजाइनर क्वीनी सिंह के अनुसार, "माथा पट्‌टी से लेकर हाथ फूल और बाजू बंद सब क्लासिक ट्रेंड हैं।'

how to style it
ज्वैलरी डिजाइनर नित्या अरोरा बता रही हैं कैसे चुनें माथा पट़्टी :
1. आप पूरी पट्‌टी चुनकर सेंटर पीस वाला मांगटीका भी चुन सकती हैं। यह आपके चेहरे और ड्रेस के साथ मैच होना चाहिए।
2.माथा पट्‌टी पहनने का एक नियम हमेशा याद रखें कि इसे घेरदार ड्रेस के साथ ही पहनें। माथा पट्‌टी के साथ गले में चोकर अच्छा लगता है।
3.किसी फॉर्मल ईवनिंग पार्टी में जा रही हैं तो हैवी माथा पट्‌टी के साथ स्टड पहनें। ऐसे में हैवी ईयररिंग नहीं पहनें।
4.शादी के लिए, साउथ इंडियन स्टाइल में माथा पट्‌टी, झुमके, वेस्ट बेल्ट के साथ लेयर्ड नेकलेस अच्छा रहेगा।
5.बीच पार्टी या फिर ब्रंच, संगीत आदि समारोह में माथा पट्टी को स्टेटमेंट रिंग्स, लंबी चेन वाले नेकलेस या पेंडेंट के साथ टीम-अप कर सकती हैं।
आगे देखिए माथा पट्टी पहने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की कुछ फोटोज: