पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Himesh Reshammiya To Play A Gangster In His Next Film

अब 'गैंगस्टर' बनेंगे हिमेश रेशमिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
[फाइल फोटो- हिमेश रेशमिया]
मुंबई: बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का म्यूजिक कम्पोज करने में बिजी है, जल्द ही एक्टर के तौर पर फिल्मों में वापसी करेंगे। खास बात ये है कि वह अपनी नई फिल्म में गैंगस्टर का किरदार निभाएंगे।
रिपोर्ट्स की माने तो हिमेश ने दो फिल्मों की डील डायरेक्टर रवि राय के साथ साइन की है। एक फिल्म में वह गैंगस्टर के किरदार में होंगे, तो दूसरी मूवी में लीड किरदार निभाएंगे। हिमेश दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और उन्होंने अपने किरदार को बेहतर बनाने के लिए तैयारियां भी कर ली है।"
हिन्दी फिल्मों में ऑलराउंडर के नाम से मशहूर हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को गुजरात में हुआ था। रेशमिया हिन्दी फिल्मों के जाने-माने संगीतकार हैं। वे अच्छे संगीतकार होने के साथ-साथ फिल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक भी हैं।