पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हनी सिंह ने दोगुनी कर दी अपनी फीस, एक गाने की कीमत कर दी 80 लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले साल शाहरुख खान और अक्षय कुमार की फिल्मों में पंजाबी रैपर यो यो हनी सिंह ने कई हिट गाने दिए। 'चेन्नई एक्सप्रेस' का 'लुंगी डांस...' और 'बॉस' का 'आंटी पुलिस बुला लेगी...' रिकॉर्ड हिट रहे।
साल की शुरुआत में 'यारियां' भी संगीत की वजह से हिट हुई और इसमें भी हनी का 'एबीसीडी' चार्टबस्टर रहा। इस सफलता और मांग को देखते हुए हनी ने बॉलीवुड में अपना मेहनताना दोगुना कर लिया है।
पहले वे एक गाना लिखने, गाने और कंपोज करने के 40 लाख रुपये लेते थे। अब ये कीमत हो गई है 80 लाख। इस साल अक्षय कुमार के बैनर की फिल्म 'फुगली' में भी हनी के गाए तीन गाने होंगे। वे हिमेश रेशमिया की 'द एक्सपोज' में भी उनके साथ गाएंगे।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरें।
अगली स्लाइड: अब अलग-अलग स्टेट्स की शादियों में नाचते दिखेंगे फरहान अख्तर और विद्या बालन...