पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hrithik Not Willingly Left The 'Shuddhi'

ऋतिक ने मर्जी से नहीं छोड़ी थी 'शुद्धि', डायरेक्टर के कहने पर हुए थे बाहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : ऋतिक रोशन)
इस साल के शुरू में ऋतिक रोशन का करण जौहर की बहु-प्रतीक्षित फिल्म 'शुद्धि' छोड़ना बड़ी खबर थी। अब कुछ वक्त पहले ही सलमान खान लीड भूमिका में तय हुए हैं। जब से ये खबर आई, ये सवाल सबके मन में था कि ऋतिक रोशन ने बैठे-बैठे क्यों इतनी बड़ी फिल्म छोड़ दी? उससे पहले उन्होंने शेखर कपूर की 'पानी' भी छोड़ दी थी। अब ऋतिक ने खुलासा किया है कि उन्होंने 'शुद्धि' नहीं छोड़ी थी बल्कि उन्हें छोड़ने के लिए निर्देशक करण मल्होत्रा ने कहा था।
एक दैनिक को दिए इंटरव्यू में ऋतिक ने स्पष्ट किया है। दरअसल 'बैंग बैंग' के शूट के दौरान उन्हें चोट लगी और गंभीर ब्रेन सर्जरी से गुजरे। रिकवरी में वक्त लगने से उनकी सारी फिल्मों का टाइम-टेबल बिगड़ गया। तैयार हुए तो 'बैंग बैंग' की शूटिंग शुरू की जो पहले ही लेट हो चुकी थी।
उन्होंने करण से कहा था कि 'बैंग बैंग' पूरी करने और उसके प्रचार को पूरा करने के बाद ही वे 'शुद्धि' से जुड़ सकेंगे। इस पर करण ने उनके बिना ही फिल्म शुरू करने का मन बनाया।