मुंबई. 'अपकमिंग मूवी '
बैंग बैंग' मेरी अब तक की बेस्ट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में मैंने वो सभी टास्क किए जो मैं रियल लाइफ में करना चाहता था। इस फिल्म ने मेरे जीवन को एक नई दिशा और मुझे ऊर्जा दी है।' यह कहना था बॉलीवुड एक्टर
ऋतिक रोशन का। वे 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही फिल्म "बैंग बैंग' के बारे में बात कर रहे थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस
कैटरीना कैफ हैं।
वहीं, इसमें पॉपुलर म्यूजीशियन जोड़ी विशाल-शेखर का मैलोडियस संगीत और सलीम-सुलेमान का बैकग्राउंड स्कोर है। फिल्म में
ऋतिक और कैटरीना ने कई खतरनाक स्टंट्स खुद ही परफॉर्म किए हैं। साथ ही इसमें हॉलीवुड मूवीज की तरह इफेक्ट्स भी यूज किए गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस तरह के इफेक्ट्स अब तक किसी भी बॉलीवुड मूवी में यूज नहीं किए गए हैं।
नहीं है "नाइट एंड डे' की रीमेक
इस फिल्म का प्रोडक्शन फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने किया है। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि फिल्म को लोग पसंद करें। वे ऋतिक-कैटरीना की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर उतारते हुए काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि सिद्धार्थ इस बात को नहीं मानते कि यह 2010 में आई हॉलीवुड फिल्म "नाइट एंड डे' की रीमेक है। वे कहते हैं कि इसकी स्टोरी काफी अलग है। वहीं, म्यूजिक डायरेटर शेखर रवजियानी ने बताया कि फिल्म के संगीत को ऑडियंस की रुचि के मुताबिक तैयार किया गया है। उन्हें यकीन है कि फिल्म के गाने लंबे समय तक श्रोताओं को याद रहेंगे।
मैंने खुद परफॉर्म किए अपने स्टंट्स: कैटरीना
कैटरीना ने "बैंग बैंग' में कई स्टंट्स खुद ही परफॉर्म किए हैं। हालांकि वे "लेडी जेम्स बॉन्ड' की इमेज में बंधना पसंद नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म अब तक की बॉलीवुड एक्शन मूवीज से काफी अलग है। इसमें ऋतिक के साथ उनकी कैमिस्ट्री ऑडियंस को काफी पसंद आएगी। इस फिल्म में भी कैटरीना ने "धूम-3' जैसे एनर्जेटिक डांस स्टेप्स दिखाए हैं। उन्हें उम्मीद है कि एक्शन, ड्रामा, रोमांस और कॉमेडी का यह कंप्लीट पैकेज लोगों को पसंद आएगा। कैटरीना इस फिल्म को लेकर इसलिए भी उत्साहित हैं कि इसमें ऋतिक ने डांस के जरिए माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि दी है और वे इस फिल्म का हिस्सा हैं।
21वां साल रहा टर्निंग पॉइंट: ऋतिक
ऋतिक ने बताया कि उनके जीवन का 21वां वर्ष उनके लिए कई चुनौतियां लेकर आया। यह उनके जीवन का वह पड़ाव था, जहां उन्होंने काफी परेशानियों का सामना किया। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने साफ लफ्जों में कह दिया था कि वे कभी एक्टर नहीं बन सकते। ...और डांस करना तो उनके लिए असंभव सी बात है। बस इसी बात ने ऋतिक को चैलेंज किया और उन्होंने खुद को कभी भी हार मानने वाले शख्स के रूप में डेवलप करना शुरू किया। काफी मेहनत और त्याग के बाद ऋतिक ने खुद को ऐसे तैयार किया कि उन्हें देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे थे।
लोगों के लिए यह एक चमत्कार की तरह था। ...लेकिन ऋतिक के लिए यह चमत्कार नहीं, बल्कि हार्ड वर्क और डेडिकेशन का परिणाम था। इसके बाद ऋतिक ने पहली मूवी "कहो प्यार है' में अपने परफॉर्मेंस से केवल बॉलीवुड बल्कि पूरे देश के लोगों का प्यार हासिल किया। ऋतिक कहते हैं कि यह उनकी ड्रीम फिल्म है। उनकी इस मूवी के साथ
शाहिद कपूर स्टारिंग फिल्म "
हैदर' भी परदे पर उतरेगी। इस बारे में उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि "शाहिद को मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।'