ऋतिक ने "
बैंग बैंग’ के सॉन्ग लॉन्च में समकालीन एक्टर्स की खूब तारीफ कीं। आमिर ने फिल्म में उनके डांस वीडियो को
फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा था, "काश मैं ऋतिक जैसा डांस कर पाता।' इस सिलसिले में ऋतिक बोले, "काश मैं आमिर जितने कपड़े (
पीके के न्यूड पोस्टर में) उतार पाता।
उस लेवल पर पहुंच पाता और एक-एक कपड़ा उतार देने का गट्स रखता।' उनकी फिल्म के साथ 2 अक्टूबर को
शाहिद कपूर की "
हैदर’ लग रही है। इस टक्कर में जीतने की बात पर ऋतिक बोले, "ऐसा पहली बार होगा कि दोनों ही फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर रॉक करेंगी और इतिहास बनाएंगी।' उनसे शाहरुख के नए ऐट पैक एब्स के बारे में भी पूछा गया। सवाल था कि उन्हें किसके एब्स पसंद हैं?
चतुराई बरतते हुए उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, ताकि दोस्त सलमान नाराज हों। ऋतिक ने कहा, "हम सभी कड़ी मेहनत करते हैं। खुद को अनुशासन में रखना मुश्किल है। आम लोग भी एब्स बना सकते हैं। एब्स सबके पास होते हैं, बस फैट की लेयर को कम कर पाने के कारण दिखते नहीं।’