पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hrithik Routed Brain Surgery Without Being Unconscious

ऋतिक ने बिना बेहोश हुए कराई ब्रेन सर्जरी, ‘बैंग बैंग’ के इंटरव्यू में खोला राज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : ऋतिक रोशन)
मुंबई.ऋतिक रोशन ने अपकमिंग फिल्म ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग के पहले ब्रेन सर्जरी कराई थी। हाल ही में ‘बैंग बैंग’ के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान ऋतिक ने बताया कि उन्होंने यह सर्जरी बिना बेहोश हुए कराई थी। ऋतिक के अनुसार, उन्हें ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग के लिए जाना था, इसके ठीक पहले जब वे ट्रेड मील मशीन पर चल रहे थे तो उन्हें लगा कि उनका सिर घूम रहा है और हाथ-पैर का मूवमेंट इधर-उधर हो रहा है। इसके तुरंत बाद उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया, जहां बताया गया कि उनके ब्रेन के अंदर खून बह रहा है, जिसके चलते उन्हें तुरंत सर्जरी करानी पड़ेगी।
उन्होंने तीन अलग-अलग डॉक्टरों से बात की और सभी ने एक ही सलाह दी। ऋतिक ने उस डॉक्टर से सर्जरी कराई, जिसने इस बारे में उन्हें डांटकर बताया। वे बताते हैं कि जब उनकी सर्जरी चल रही थी तो वे होश में थे और उन्हें सबकुछ पता चल रहा था। हालांकि, वे अपना डर कम करने के लिए गाना गुनगुना रहे थे, लेकिन जब उन्होंने ब्रेन से बहते हुए खून को देखा तो उनकी बोलती बंद हो गई।
ऋतिक ने बताया कि ब्रेन की सर्जरी बेहोश होकर नहीं करानी चाहिए, क्योंकि उससे अपने चेहरे और हाथ-पैर के मूवमेंट पता नहीं चलते। दरअसल, हमारा ब्रेन यदि कुछ गलत करता है तो हाथ-पैर के मूवमेंट से पता चल जाता है और इसीलिए ऋतिक ने ब्रेन सर्जरी बेहोश हुए बगैर करवाई।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कैटरीना ने इस दौरान क्या-क्या कहा...