ऋतिक रोशन के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। ऋतिक जल्द ही तिग्मांशु धूलिया की अगली फिल्म में नज़र आएंगे। तिग्मांशु विलियम शेक्सपीयर के मशहूर नाटक 'हैमलेट' पर आधारित फिल्म बनाने वाले हैं। इस फिल्म के लिए अभी अन्य कलाकारों का चुनाव किया जाना बाकी है।
बताया जा रहा है तिग्मांशु के दिमाग में इस फिल्म को बनाने का आइडिया साल 2001 से ही था। यह फिल्म 2014 तक सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसे गोल्डी बहल और सृष्टि आर्य की रोज मूवीज बनाएगी।
ऋतिक और तिग्मांशु दोनों ही इन दिनों अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। ऋतिक 'क्रिश 3' और तिग्मांशु 'बुलेट राजा' की शूटिंग में व्यस्त हैं।