पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Huma Qureshi Turns ‘Kangana Ranaut’ For A Telegu Film?

'क्वीन' का बनेगा साउथ में रीमेक, कंगना के रोल में दिखेंगी हुमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(हुमार कुरैशी और कंगना रनोट)
मुंबईः फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अभिनेत्री हुमा कुरैशी जल्द ही साउथ फिल्म में नजर आएंगी। वो हिंदी फिल्म 'क्वीन' के साउथ रीमेक में काम कर सकती हैं। यानी 'क्वीन' में जो किरदार कंगना रनोट ने निभाया था, वो हुमा करती नजर आ सकती हैं।
हुमा की करीबी सूत्रों ने बताया, "प्रोड्यूसर त्यागराजन ने क्वीन के राइट्स खरीद लिए हैं और वो क्वीन के रोल के लिए तलाश कर रहे हैं। अभी हाल ही में खत्म हुए साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स के दौरान हुमा को मेकर्स ने देखा और उन्होंने लीड रोल के लिए कास्ट करने का ऑफर दिया। हालांकि, हुमा की तरफ से अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है।"
ऐसी खबरें हैं कि पहले इस रोल के लिए आसिन से बात की गई थी, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते उनके साथ बात नहीं बनीं। 'क्वीन' का डायरेक्शन विकास बहल ने किया था।