कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में पलक का किरदार निभाने वाले कलाकार किक्कू शारदा इन दिनों दो नावों पर सवारी कर रहे हैं। एक तरफ तो वो कपिल शर्मा के शो में कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं, दूसरी तरफ वो कॉमेडियन कृष्णा के साथ मैक्स चैनल का नया कॉमेडी शो करने जा रहे हैं।
हाल ही में इस तरह की खबरें आ रही थीं कि किक्कू 'कॉमेडी नाइट्स' छोड़ने जा रहे हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें इस अफवाह के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत मीडिया के सामने आकर कहा कि वो इस शो का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी शो छोड़ने की कोई प्लानिंग नहीं है।
वैसे किक्कू के बारे में जो अफवाह फैली थी, उसे तो ज्यादा हवा नहीं मिली, लेकिन कॉमेडियन कृष्णा जरूर तब परेशान हो गए जब ये कहा जाने लगा कि वो भी अपना कॉमेडी शो लाने जा रहे हैं। दरअसल बात ये है कि गोविंदा के भांजे कृष्णा और किक्कू दोनों ही मूवी चैनल 'मैक्स' के लिए एक शो करने जा रहे हैं। इसका नाम है 'मैक्स फुल दीवाना कॉन्टेस्ट'। कृष्णा के मुताबिक ये उनका शो नहीं है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए इस बारे में और भी बहुत कुछ। जानें कृष्णा ने दी क्या सफाई और मैक्स के इस नए कॉमेडी शो का क्या है फॉर्मेट...