पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसलमान की ‘जय हो’ सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को रिलीज होने के साथ ही उसकी कमाई से जोड़कर भी देखा जाने लगा है। क्योंकि बीते साल (2013) बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसी फिल्में रिलीज हुईं, जो ब्लॉकबस्टर तो रहीं हीं कमाई के मामले में भी इन फिल्मों ने नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए। ऐसे में सलमान की फिल्म ‘जय हो’ से भी ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि ये फिल्म भी कमाई करने में किसी से पीछे नहीं रहेगी। फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर आ चुकी है लेकिन सल्लू ने फिल्म के रिलीज होने के साथ ही ये कह दिया कि उन्हें 200-300 करोड़ के क्लब में शामिल होने की चिंता नहीं है।
‘जय हो’ इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म मानी जा रही है। जिसमें सोहेल खान की प्रोडक्शन कंपनी के साथ सुनील लुल्ला का पैसा लगा है। वहीं फिल्म का डायरेक्शन भी सोहेल खान ने किया है। फिल्म से जुड़े सभी एक्टर इस बात को मानते हैं, कि फिल्म में कई ऐसे सीन है जो करोड़ों के बराबर हैं और जिन पर उन्हें गर्व है।
‘जय हो’ के लिए सलमान के दिल में खास जगह है, क्योंकि इसे सोहेल ने डायरेक्शन दिया है। इस फिल्म से तब्बू और डैनी के साथ कई ऐसे एक्टर दिखाई देने वाले हैं जिनका सलमान से कोई न कोई कनेक्शन रहा है। ऐसे में इस सभी को इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की पूरी उम्मीद है।
सलमान की कई फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल रही हैं, लेकिन वो ‘जय हो’ के 200-300 करोड़ तक पहुंचने से क्यों घबरा रहे हैं। अलगी स्लाइड पर देखें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.