पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • I Feel What Haider Is Offering The Audience, Bang Bang Can’t Offer:shahid Kapoor

शाहिद बोले,"दर्शकों को जो 'हैदर' देगी, 'बैंग बैंग' नहीं दे सकती’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई.इस साल का सबसे लंबा बॉक्स ऑफिस वीकेंड होगा 2 अक्टूबर। पांच दिन के इस वीकेंड में ऋतिक रोशन कटरीना कैफ की "बैंग बैंग’ और शाहिद कपूर श्रद्धा कपूर की "हैदर’ साथ रिलीज होंगी। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कमर्शियल फिल्म "बैंग बैंग’ के सामने विशाल भारद्वाज कृत ऑफबीट "हैदर’ कमजोर लग रही है लेकिन शाहिद ऐसा नहीं मानते।
उन्होंने कहा, "हम पहले से जानते थे कि बैंग बैंग हमारी फिल्म के साथ ही रिलीज होगी। मैं उम्मीद करता हूं कि बैंग बैंग अच्छा परफॉर्म करे। मैं ऋतिक का काम वाकई पसंद करता हूं। फिल्म भी अच्छी लग रही है। लेकिन मैं अपनी फिल्म को लेकर भी बहुत आश्वस्त हूं। मुझे लगता है जो चीज हैदर दर्शकों को दे सकती है वो बैंग बैंग नहीं, और जो बैंग बैंग दे सकती है वो हैदर नहीं।’

शाहिद के मुताबिक लोगों के सामने दो अलग-अलग विकल्प होंगे और वे चुन सकते हैं। उन्होंने बताया, "ये पांच हफ्ते का वीकेंड होगा जो साल में कभी-कभार ही आता है। दो फिल्मों की बेहतरी के लिए तो तीन दिन का वीकेंड ही बहुत होता है। हमने हैदर बहुत सीमित बजट में बनाई है। चिंता की कोई बात नहीं क्योंकि लोग बस अच्छी फिल्में देखना चाहते हैं।’