अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे हीरो हैं, जिनकी अब तक की सभी फिल्मों ने सारे हीरोज को पीछे छोड़ते हुए 1000 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इसी के चलते हाल ही में अक्षय से पूछा गया कि 1000 करोड़ का टार्गेट पूरा करने और एक्शन-कॉमेडी करने के बाद अब क्या करना चाहते हैं?
उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "आप ही बताइए, आप क्या देखना कहते हैं। मैंने एक्शन, डांस, रोमांस और कॉमेडी सब कुछ तो कर लिया।यहां तक कि 'ओह माय गॉड' में भगवान भी बन गया, भूल भुलैया जैसी हॉरर मूवी भी कर ली तो अब क्या भूत बन जाऊं।"
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने आज तक एडल्ट कॉमेडी नहीं की तो वे चिढ़ते हुए बोले, "हां, अभी आप बोल रहे हैं, मैंने ऐसी फिल्म नहीं की। जब करूंगा तो आप ही सवाल उठाएंगे कि अक्षय आपने ऐसी फिल्म क्यों की।" अपनी बात को अक्षय ने स्पष्ट किया और बोले, "मैंने अब तक के अपने करियर में गेस्ट और कैरेक्टर रोल भी किए हैं। जैसे खाकी में मैंने परेश रावल का रोल किया था। कहने का मतलब है कि मैं काम करता हूं, इसलिए टार्गेट पूरा करता हूं।"
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, अक्षय ने 'हीरोपंती' की एक्ट्रेस को दी जिम में एंट्री और 'स्पेशल 26' और 'हॉलिडे' से हटकर है 'बेबी' की स्टोरी...