पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Inside Gossips From Badlapur Press Conference

जब नासिक जेल में खूंखार कैदियों से मिले नवाजुद्दीन सिद्धिकी और वरुण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
('बदलापुर' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दिकी और वरुण धवन)
बॉलीवुड एक्टर आजकल अपने काम के प्रति इतने ईमानदार हैं कि वे किरदार में रियलटी लाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। फिर भले ही सिर मुंडवाना हो या वजन कम करना हो या फिर किसी भी खतरनाक लोकेशन पर ही क्यों न जाना हो। इसी के चलते कुछ समय पहले नवाजुद्दीन सिद्दिकी और वरुण धवन नासिक जेल पहुंचे, जहां वे 15 ऐसे खूंखार कैदियों से मिले, जिनमें से कोई क़त्ल तो कोई डकैती के इल्जाम में बंद है।
वरुण ने हाल ही में अपनी फिल्म 'बदलापुर' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा किया कि इन कैदियों से मिलकर जहां वे घबरा गए थे, वहीं नवाजुद्दीन उनके साथ गप्पें मार रहे थे। वरुण की माने तो नासिक जेल में कैदियों के बीच वक्त बिताना उनके लिए कम डरावना नहीं था।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की कुछ और इनसाइड गॉसिप्स...