(फिल्म 'शोले' के एक सीन में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी)
मुंबईः 39 साल पहले
बॉक्स ऑफिस पर रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनीं फिल्म 'शोले' प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में महानायक
अमिताभ बच्चन के साथ धर्मेंद्र और संजीव कुमार ने काम किया था। साथ ही, अमजद खान की गब्बर की भूमिका आज भी लोगों के जेहन में बसी हुई है। फिल्म में वीरू का रोल निभाने वाले धर्मेंद्र 8 दिसंबर, 2014 को 79 साल के हो चुके हैं।
बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' को बाद में थ्रीडी फॉर्मेट में भी रिलीज किया गया। रमेश सिप्पी की इस फिल्म में हीरोइन के किरदार में हेमा मालिनी और जया भादुड़ी ने भूमिका निभाई थीं। इस फिल्म में अभिनेताओं द्वारा निभाए गए किरदारों की आज भी मिसाल दी जाती है। शायद यही वजह है कि 'शोले' आज की युवा पीढ़ी को पसंद आती है।
70 के दशक में देशभर में धूम मचाने वाली इस फिल्म के उन फैक्स से हम आपको रूबरू कराते हैं, जिन्हें कम लोग ही जानते होंगे।
फैक्ट नंबर 1
धर्मेंद्र ने फिल्म में 'वीरू' का किरदार निभाया था, लेकिन उससे पहले वो 'ठाकुर बलदेव सिंह' का रोल करना चाहते थे। 'ठाकुर बलदेव सिंह' का रोल संजीव कुमार ने निभाया था। लेकिन जब धर्मेंद्र को पता चला कि फिल्म के अंत में संजीव कुमार को लड़की का साथ मिल जाएगा तो उन्होंने अपना विचार बदल दिया।
हेमा मालिनी, जिन्होंने 'बसंती' का रोल किया था, को 'शोले' की शूटिंग की शुरुआत में ही संजीव कुमार की तरफ से शादी का प्रस्ताव दिया गया था। ऐसे में हेमा मालिनी भी संजीव कुमार के साथ किसी भी तरह के सीन देने के लिए कम्फर्टेबल महसूस नहीं कर रही थीं।
आगे की स्लाइड्स में जानिए 'शोले' की ऐसे ही 9 फैक्ट्स...