बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और इरफान खान इन दिनों कश्मीर में अपनी आगामी फिल्म 'हैदर' की शूटिंग कर रहे हैं। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से लोगों को हैं तो काफी उम्मीदें, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के समय कलाकारों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
बीते दिन जिस समय शाहिद और इरफान कश्मीर में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो एक स्थानीय लड़के ने उन पर हमला कर दिया। सेट पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले तो सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक से एक लड़के ने इन दोनों पर फायर पॉट फेंकने शुरू कर दिए। इन फायर पॉट को वहां की स्थानीय भाषा में कांगरी बोलते हैं।
इसके बाद सेट पर स्थिति इतनी ज्यादा बिगड़ गई थी कि पुलिस को बुलाना पड़ा था। तब जाकर दोबारा शूटिंग करने लायक स्थिति बन पाई।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए इस बारे में और भी बहुत कुछ...