पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर और बार्बी डॉल कैटरीना कैफ एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। एक महीने पहले ऐसा लग रहा था कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है, लेकिन अचानक ही दोनों के बीच रिश्ता बिगड़ गया। ऐसी अफवाह है कि दोनों के बीच की दूरियां शादी की बात को लेकर आई हैं।
सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच जो झगड़ा है, उसकी शुरुआत कैटरीना ने उनके शादी के प्रपोजल को ठुकरा कर की। हालांकि, दूसरी तरफ ऐसा भी सुनने में आया है कि कैट शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन रणबीर उन्हें घुटने पर प्रपोज करने को तैयार नहीं हैं। दोनों के आसपास रहने वाले ये मानते हैं कि वो अपना वचन निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस बात को नहीं समझ पा रहे कि आखिर देर क्यों हो रही है। रणबीर का कहना है कि कैटरीन उनमें से हैं, जिनके लिए वो अपनी जिंदगी दे सकते हैं।
ये भी सुना गया है कि हाल ही में फिल्म सिटी में 'जग्गा जासूस' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच शॉट्स लेते समय दूरियां नजर आईं। शूटिंग के दौरान उनके बीच किसी तरह की हाय-हैलो भी नहीं हुई। हालांकि, दोनों के करीबी और शुभचिंतकों का मानना है कि वो एक-दूसरे के काफी करीब हैं और ऐसी कहा-सुनी होती ही रहती है। वो जल्द ही इस मामले को सुलझा लेंगे।
इंडस्ट्री के जानकारों ने पहले ही इस बात का साफ कर दिया था कि इस रिश्ते में कैटरीना ही नुकसान में रहेंगी, क्योंकि रणबीर करियर के जिस ऊंचे मुकाम पर हैं, वहां वो शादी का खतरा मोल नहीं लेंगे। जहां तक कैटरीना का सवाल है, इंडस्ट्री में आ रही नई एक्ट्रेसेस उन्हें चुनौती दे सकती हैं।
आखिर क्यों बढ़ीं रणबीर-कैटरीना में दूरियां, जानने के लिए अगली स्लाइड को देखें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.