पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • It Was A Million grossing Bollywood Debut, Aamir, SRK, Salman Nowhere Near It

ये थी बॉलीवुड की करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म, आमिर, शाहरुख, सलमान इससे आसपास भी नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आमिर खान की फिल्म ‘धूम-3’ ने बॉलीवुड में कमाई के ऐसे कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि वो हिन्दुस्तान में सर्वाधिक कमाई (263 करोड़ से ज्यादा) करने वाली वो पहली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले ये कीर्तिमान शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के नाम था जिसने करीब 227 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, बॉलीवुड फिल्मों के लिए अब 100 करोड़ से ऊपर की कमाई करना आम बात हो चुकी है। फिल्म बड़े बैनर की हो और फिल्म में सुपरस्टार हों, दोनों ही सूरत में वो 100 करोड़ आसानी से कमा लेती है।

भारत में फिल्मों का चलन 1913 से शुरू हुआ था, जब 1913 में बनी फिल्म ‘राजा हरीशचंद्र’ ने पर्दे पर अपना जलवा दिखाया था, जो एक साइलेंट फिल्म थी। देखते ही देखते बॉलीवुड सौ साल का हो गया, लेकिन उसके लिए अच्छी बात ये रही वो हर साल जवान होता गया। बीते सौ सालों में उसने ‘राजा हरीशचंद्र’ जैसी साइलेंट फिल्म से लेकर ‘धूम-3’ जैसी एसएफएक्स (स्पेशल इफेक्ट्स) फिल्म तक का सफर तय कर लिया, लेकिन बॉलीवुड के इतिहास में कई ऐसी फिल्में दबी हुई हैं जिन्होंने करोड़ों की कमाई का चलन 1943 में ही शुरू कर दिया था।

बॉलीवुड में जब भी कोई नई फिल्म रिलीज होती है तो उसकी कमाई का अनुमान पहले से ही लगाया जाने लगता है। खासकर फिल्म में सुपरस्टार शामिल है तो उस फिल्म को 100, 200, 300 करोड़ी क्लब में देखा जाने लगता है, लेकिन आपको ये जानकर हैरत होगी कि आज से 71 साल पहले 1943 में एक ऐसी फिल्म आई थी जिसने बॉलीवुड में करोड़ की कमाई का चलन शुरू कर दिया था।

किस हिन्दी फिल्म ने कमाए थे सबसे पहले करोड़ रुपये और कैसे बदली इसने फिल्म जगत की तस्वीर। जानने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें।