पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहले दिन महज 20 करोड़ कमा सकी 'जय हो', 'धूम 3' ने कमाए थे 33 करोड़

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
2014 में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों की शुरुआत 'जय हो' के साथ हो गई है। ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हुई है और डिस्ट्रीब्यूटर्स को इसकी कुल लागत 110 करोड़ रुपए पड़ी है। सलमान खान अभिनीत इस फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं कि ये फिल्म 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी।
वैसे अगर फिल्म के पहले दिन के कलेक्श की बात करें तो फिल्म ने सुबह से ही अच्छी शुरुआत की थी और छुट्टी ना होने के बावजूद अच्छी कमाई की। फिल्म ने मल्टीप्लेक्स में भी अच्छा प्रदर्शन किया। क्षेत्र के हिसाब से बात करें तो फिल्म की पहले दिन की कुल कमाई का 65 प्रतिशत पंजाब, यूपी और दिल्ली से आया है।
मुंबई, बैंगलुरू और मैसूर में फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। अब अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो 'जय हो' के पहले दिन का कलेक्शन 19-20 करोड़ रुपए गया है। एक बड़ी फिल्म के हिसाब से इसे खराब नहीं कहा जा सकता, लेकिन हाल ही में रिलीज हुईं दूसरी बड़ी फिल्मों के पहले दिन का कलेक्शन इससे ज्यादा रहा है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखिए 'धूम 3' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने पहले दिन की थी कितनी कमाई और 'जय हो' के बारे में क्या लगाए गए थे अनुमान...